Connect with us

हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

उत्तराखंड

हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

देहरादून, 12 अगस्त। जनपद देहरादून में आपदा प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए संवेदनशील आपदा क्षेत्रों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हाई डेफिनिशन पीटीजेड कैमरे लगाए जा रहे हैं। इन कैमरों के जरिए सहस्त्रधारा, कार्लीगाड़ और गुच्चूपानी सहित प्रमुख क्षेत्रों की जिला आपदा परिचालन केंद्र से 24×7 रियल टाइम निगरानी की जा रही है। मालदेवता में भी कैमरे लगाने का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

कैमरों के माध्यम से जलस्तर में अचानक वृद्धि, असामान्य गतिविधियों अथवा किसी आपात स्थिति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी। इससे संभावित खतरे का समय रहते आकलन कर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू करने में मदद मिलेगी। साथ ही, पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की गतिविधियों और सुरक्षा पर भी लगातार नजर रखी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि प्रारंभिक चरण में आपदा की दृष्टि से संवेदनशील कार्लीगाड़ में कैमरे स्थापित कर दिए गए हैं। सहस्त्रधारा, मालदेवता और गुच्चूपानी में पर्यटकों की अधिक आवाजाही को देखते हुए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की रियल टाइम मॉनिटरिंग जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

यह भी पढ़ें 👉  “नंदा–सुनंदा” से फिर जली उम्मीद की लौ, 39 बालिकाओं को ₹12.98 लाख की सहायता…

जिला प्रशासन की इस पहल से आपदा की स्थिति में अर्ली अलर्ट, त्वरित सूचना और राहत-बचाव कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही प्रमुख पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top