Connect with us

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, ये है नए रेट…

उत्तराखंड

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी, ये है नए रेट…

LPG Price Hike: त्योहार से पहले आमजन को महंगाई का झटका लगा है। पेट्रोलियम और तेल विपणन कंपनियों ने आज (बुधवार) को गैस सिलेंडर के रेटों में बढ़ोतरी कर दी है। बताया जा रहा है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ा दी है। तो वहीं 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 350.50 रुपये बढ़ी, जिसकी कीमत दिल्ली में 2119.50 रुपये होगी ।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सरकारी तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। कॉमर्शियल सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder)आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है। तो वहीं 1200 के करीब घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पहुंच गए है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 मार्च से नई दरें लागू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

संशोधित दरों के अनुसार, वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,119.50 रुपये प्रति यूनिट और घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में 1,103 रुपये प्रति यूनिट होगी। इस साल वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। इससे पहले 1 जनवरी को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त एक्शन, अवैध संग्रहण व रिफिलिंग पर एजेंसी होगी सील; डीएम के निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top