Connect with us

केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 6 मई को खोले जाएंगे, महाशिवरात्रि पर की गई घोषणा…

उत्तराखंड

केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 6 मई को खोले जाएंगे, महाशिवरात्रि पर की गई घोषणा…

देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खोले जाने की आज एलान कर दिया गया। केदारनाथ मंदिर के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे खुलेंगे केदारनाथ धाम को 12 ज्योतिर्लिंगों में विशेष माना गया है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि महाशिवरात्रि के पर्व पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पंचांग गणना से की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में रावल भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में वेदपाठी व पंचपुरोहितों ने पंचांग गणना के आधार पर शुभ लग्न व मुहुर्त को देखकर श्रीकेदारनाथ के कपाटोद्घाटन की तिथि व समय किया। पचांग गणना के अनुसार भगवान केदारनाथ के कपाट 6 मई को सुबह 6.25 बजे विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सीएम धामी सख्त…

बता दें कि बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार आठ मई को सुबह 6 बजकर 15 मिनट में खुलेंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होते ही उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं । अब यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाने की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम

The post केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट 6 मई को खोले जाएंगे, महाशिवरात्रि पर की गई घोषणा… first appeared on Uttarakhand Today News.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top