Connect with us

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

उत्तराखंड

उत्तराखंड में यहां संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप

नैनीतालः उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह एक बार फिर नैनी झील से एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद से जहां एक और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस को मृतक के भाई ने हैरतअंगेज बात की है।  युवक

नैनीतालः उत्तराखंड में अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। आज सुबह एक बार फिर नैनी झील से एक शव बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद से जहां एक और क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। वहीं शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस को मृतक के भाई ने हैरतअंगेज बात की है।  युवक की शिनाख्त हरिनगर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंगलवार यानि आज तल्लीताल डांठ क्षेत्र में सुबह स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव झील में बहता हुआ देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाव के जरिए झील से बाहर निकाला।  पुलिस को मृतक की जेब से मोबाइल फोन मिला है। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। युवक की पहचान राहुल पुत्र गरीब दास निवासी दुर्गापुर हरिनगर के रूप में हुई है। मृतक के मोबाइल से एक नंबर पर कॉल लगाया तो युवक ने खुद को भरतपुर राजस्थान निवासी मृतक का भाई बताया। उसने कहा कि भाई कुछ दिन पहले घर से भाग गया था। आप लोग उसका खुद ही अंतिम संस्कार कर दो।

यह भी पढ़ें 👉  नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…

वहीं मृतक के पिता गरीब दास ने बताया कि राहुल शहर में घर-घर जाकर चूड़ी बेचने, पुताई, शादी विवाह में ढोल बजाने का काम करता था। वो होली के 2 दिन बाद चूड़ियां खरीदने के लिए दिल्ली के लिए निकला था। इसके बाद से उससे संपर्क नहीं हो पाया और आज उसका शव झील से बरामद हुआ है। यह हादसा है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। मौत के कारणों का पुलिस अभी भी पता लगा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top