Connect with us

चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, हजारों यात्री फंसे…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, हजारों यात्री फंसे…

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। बारिश और खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि सुबह से ही केदारघाटी समेत रुद्रप्रयाग जिले में बारिश शुरू हो गई है। वहीं, केदारनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है, जिसके बाद केदारनाथ यात्रा सोनप्रयाग में रोक दी गई है। इसके साथ ही फाटा और गौरीकुंड से हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। जिससे जगह-जगह हजारों यात्री फंसे हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस बार मौसम केदारनाथ यात्रा में परेशानियां पैदा कर रहा है। बीते कई दिनों से हो रही बारिश से एक ओर यात्रियों की मुश्किलें बढ़ रही है। वहीं हेलीकॉप्टर कंपनियों की भी परेशानियां बढ़ रही है।  केदारनाथ यात्रा को खोले हुए कुछ ही घंटे हुए थे और तेज़ बारिश व बर्फबारी के कारण इसे फिर रोक दिया गया है। पिछले तीन दिन से हो रही अच्छी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया था। सोमवार देर दोपहर यात्रा को धीरे धीरे शुरू किया गया था। मंगलवार सुबह भी यात्रियों को निकाला जा रहा था, लेकिन बारिश शुरू होने के बाद जो जहां है, उसे रुकने के लिए कह दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान

बताया जा रहा है कि इससे पहले सोमवार को भी मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं करीब 6 घंटे बंद रही। सोमवार को सुबह आठ बजे तक साढ़े 8 हजार यात्री केदारनाथ रवाना हो गए थे जबकि बारिश को देखते हुए साढ़े 9 बजे सोनप्रयाग से यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई। जबकि केदारनाथ से आने वाले यात्रियों को नीचे आने की इजाजत दी गई। बारिश से यात्रा मार्ग पर किसी तरह की दुर्घटना न हो इसलिए यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रहने की सलाह दी गई। हालांकि इससे पहले ही सोनप्रयाग और सीतापुर में करीब 4 हजार यात्री होटलों में कमरा लेकर ठहरे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंबेडकर जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि…

 

चारधाम यात्रा पर मौसम की मार, केदारनाथ यात्रा पर लगी रोक, हजारों यात्री फंसे…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top