Connect with us

उत्तराखंड: गांव में पूजा अर्चना के लिए आए परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: गांव में पूजा अर्चना के लिए आए परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत…

पिथौरागढ़: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिथौरागढ़ से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां गांव में पूजा अर्चना के लिए आए परिवार का वाहन खाई में जा गिरा। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिथौरागढ़ के चंदन सिंह बसेड़ा अपने भाई और पूरे परिवार के साथ 3 साल बाद गांव में पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे। गाँव में उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की। जिसके बाद वह परिवार को छोड़ने बागेश्वर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल ने यहां किया रैली का आयोजन

बताया जा रहा है कि इस दौरान पमतोड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक व्यक्ति की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पूर्व शिक्षक चंदन सिंह अपने परिवार के साथ हल्द्वानी में रहते थे। इस हादसे में चंदन सिंह बसेड़ा की पत्नी तुलसी देवी, चंदन सिंह बसेड़ा के छोटे भाई गोविंद सिंह की पत्नी आशा और उनकी साली तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां देवकी देवी का अस्पताल में निधन हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील में रोमांच के सफर पर निकले सीएम धामी, जेट स्की और बोटिंग का लिया आनंद…

उत्तराखंड: गांव में पूजा अर्चना के लिए आए परिवार का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 4 की मौत…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top