Connect with us

देहरादून में इस बैंक ने शुरू किया चलता-फिरता ATM, घर बैठे ऐसे निकाले पैसे…

उत्तराखंड

देहरादून में इस बैंक ने शुरू किया चलता-फिरता ATM, घर बैठे ऐसे निकाले पैसे…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अब आपको बैंक में लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा। अब घर बैठे बैंक आपके द्वार पहुंचेगा। जी हां मोबाइल एटीएम वैन से लोगों को कैश निकालने की सुविधा मिलेगी। सोमवार को उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक जोगीवाला शाखा ने मोबाइल एटीएम वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह वैन पूरे जिले में घूम रही है। एटीएम वैन में सभी बैंकों के एटीएम कार्ड स्वीकार किये जाएंगे। किसी भी बैंक के खाताधारक इस एटीएम वैन से धन निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी पी०डी० जोशी ने कहा कि जोगीवाला, रिंग रोड़, मोहकमपुर, बद्रीपुर, नवादा, नेहरुग्राम, रायपुर, हर्रावाला, डोईवाला, क्षेत्र आदि क्षेत्रों सहित ये वैन शहर भर में घूम रही है। भारत सरकार की डिजिटल भारत योजना के तहत देहरादून जनपद को शत प्रतिशत डिजिटलाइजेशन में बदलने के लिए उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से एटीएम वैन शुरु हुई है। मोबाइल एटीएम वैन के माध्यम से धन निकासी की सुविधा आम जनमानस तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी बैकं के खाताधारक इस एटीएम से धन निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

बता दें कि जो उपभोक्ता अपने व्यक्तिगत और स्वास्थ्य परेशानियों के कारण बैंक तक नहीं पहुंच पाते हैं उनकी सुविधा के लिए ‘बैंक आपके द्वार’ के तहत एटीएम वैन के माध्यम से उन तक धन निकासी की सुविधा पहुंचाने के प्रयास किये जा रहे हैं। ये पहल उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक द्वारा की गई है। बैंक ने नाबार्ड के सहयोग से जोगीवाला शाखा ने एटीएम वैन रवाना किया है। लोगों को इस वाहन के द्वारा डिजिटल लेन- देन की भी जानकारी दी जायेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top