Connect with us

अभियान: प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, जनता से की ये अपील…

उत्तराखंड

अभियान: प्रभात फेरी में शामिल हुए सीएम धामी, जनता से की ये अपील…

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। उत्तराखंड में इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए सरकार के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने सभी विभागों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भी जिम्मेदारी दी है।

वही आज सुबह 7:30 बजे राजधानी देहरादून के गांधी पार्क से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रभात फेरी को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी स्कूली बच्चों के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी

यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से घंटाघर होते पर ऐसे हॉल चौक तक निकली गयी, कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत मेयर सुनील उनियाल गामा, राजपुर विधायक खजान दास, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के साथ जिलाधिकारी सोनिका और एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर शामिल हुए ।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने राज्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 लाख घरों में तिरंगा फहराए जाने का लक्ष्य रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

यह कार्यक्रम 13 से 15 अगस्त तक किया जाना है जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के सभी लोगों से अपील की है कि इस महा अभियान में सभी को अपनी सहभागिता दें। वही आज हजारों की संख्या में पहुंचे स्कूली छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम को प्रभात फेरी निकालकर सफल बनाया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top