Connect with us

हादसा: ऋषिकेश मे रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, मामला हुआ दर्ज…

उत्तराखंड

हादसा: ऋषिकेश मे रोडवेज की टक्कर से युवक की मौत, मामला हुआ दर्ज…

ऋषिकेश। कोयल घाटी में अज्ञात रोडवेज की बस द्वारा एक 24 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के छोटे भाई ने आज कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी। तहरीर के आधार पर थाना ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

रोशन लाल पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम अदीन अनरिया कोट जिला अल्मोडा ने कोतवाली ऋषिकेश में आकर एक लिखित तहरीर दी कि कोयल घाटी पर रोशन लाल के छोटे भाई 24 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी ग्राम अदीन अनरिया कोट जिला अल्मोड़ा को अज्ञात रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट…

तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश में शव की पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  यमकेश्वर के वानप्रस्थ आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top