Connect with us

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल के भतीजे सहित चाचा की मौत, छः लोग घायल…

उत्तराखंड

दर्दनाक सड़क हादसे में पांच साल के भतीजे सहित चाचा की मौत, छः लोग घायल…

Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नही रहा है। बड़ा हादसा हरिद्वार में हो गया है। यहां तेज रफ्तार बाइक की लक्सर रुड़की मार्ग (Laksar Roorkee Road) पर आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 5 वर्षीय बच्चे और एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जो चाचा भतीजे बताए जा रहे है। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक बालक की मां सहित छह लोग घायल हो गए है। जिससे गांव में मातम पसर गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक युवक अपनी भाभी और अपने भतीजा भतीजी  के साथ लक्सर जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कुआं खेड़ा के पास पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में चाचा भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मृतक रुड़की के बेलड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका पूरा परिवार लक्सर से एक शादी समारोह से घर लौट रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग देहरादून व लक्सर के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छ ईंधन आधारित 11 वाहनों को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, 6 लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार देहरादून निवासी अनुज, उसकी पत्नी अनु और उसकी साली ज्योति गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर ऋषिकेश रेफर (Higher Center Rishikesh Refer) किया गया है। तीनों बाइक सवार से लक्सर के प्रीतपुर गांव में जा रहे थे। इस दौरान हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि घायलों का उपचार चल रहा है तो वहीं पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में चाचा-भतीजे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बेलड़ा गांव में मातम छाया हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top