Connect with us

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम धामी का ये है प्लान…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में समूह ग भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम धामी का ये है प्लान…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भर्तियों को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड सरकार समूह ‘ग’ के पदों पर भर्ती का अधिकार लोक सेवा आयोग को देने जा रही है। बताया जा रहा है कि सीएम धामी ने युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि ग्रुप सी परीक्षा यूकेपीएससी द्वारा उत्तराखंड में आयोजित की जाएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीएम धामी निरंतर युवाओं के साथ खड़े है। धांधली मामले में वह लगातार बड़े एक्शन ले रहे है। तो वहीं अब उन्होंने विवादों के बीच युवाओं के हित में समूह ग की  लटकी हुई परीक्षाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने कहा कि युवाओं के रोजगार पर ब्रेक नहीं लगने देंगे। ऐसे में UKPSC से परीक्षा कराने पर सहमति बन गई है और आगामी कैबिनेट की बैठक में इस मामले में कोई बड़ा फैसला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि धामी सरकार यूकेएसएसएससी परीक्षाओं के घपले की जांच पूरा होने का इंतजार किए बिना बेरोजगारों के हित में यह कदम उठा रही है। ऐसे में आयोग की लंबित भर्तियां प्रभावित न हों, इसके लिए सरकार लोक सेवा आयोग को समूह ग की भर्ती की जिम्मेदारी देने की तैयारी है। लोकसेवा आयोग अभी तक समूह ‘क’ और ‘ख’ के पदों पर भर्ती करता है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

गौरतलब है कि पेपरलीक प्रकरण सामने आने से पहले यूकेएसएसएससी ने छह परीक्षाएं करानी थीं। इनमें पुस्तकालय सहायक, पटवारी, पुलिस आरक्षी, वन आरक्षी, सहायक लेखाकार व वाहन चालक पदों की परीक्षाएं शामिल हैं। इनके लिए आवेदन तक आमंत्रित कर लिए गए हैं। 4282 पदों की प्रस्तावित इन परीक्षाओं के लिए छह लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top