Connect with us

धामी सरकार ने इस अधिकारी पर की बड़ी कार्रवाई, किया बर्खास्त, जानें मामला…

उत्तराखंड

धामी सरकार ने इस अधिकारी पर की बड़ी कार्रवाई, किया बर्खास्त, जानें मामला…

उत्तराखंड में सीएम धामी एक्शन में है। वह लगातार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कई बड़े फैसले ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने एक और अधिकारी को बर्खाश्त कर दिया है।बताया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने टैक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टैक्स इंस्पेक्टर अनिल कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप था। अब इनके खिलाफ शासन ने बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है । वो फिलहाल सस्पेंड चल रहे है। ज्वाइंट कमिश्नर अजय कुमार ने अपनी जांच में आरोपों को सही पाया।इसके बाद अनिल कुमार को आरोप पत्र सौंपा गया। इसके बाद शासन को अनिल कुमार की बर्खास्तगी की संस्तुति वाला पत्र भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

बताया जा रहा है कि अनिल कुमार देहरादून के आशारोड़ी पर सचल दस्ते में तैनात थे। इसी दौरान हरियाणा पंजीकरण वाले एक मालवाहक वाहन को उन्होंने रोका और उससे पैसों की डिमांड की। इस बात की शिकायत सीएम पोर्टल पर की थी । इस शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच के आदेश दिए गए। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए सरकार ने अनिल कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री होंगे मुख्य अतिथि…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top