Connect with us

उत्तराखंडः टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी को ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी को ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में रुद्रपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लालपुर चौकी स्थित टोल प्लाजा के पास चैकिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी को ट्रक ने रौंद दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे में कर्मी गंभीर घायल हो गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत, तैयारियां तेज : सतपाल महाराज

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लालपुर चौकी प्रभारी सुनील बिष्ट मध्य रात्रि लक्ष्मण सिंह बिष्ट व किशोरी को साथ लेकर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लकड़ी से ऊपर भरे ट्रक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने की जगह ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान वाहन चालक ने पुलिस पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया, जिसकी चपेट में आने से पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

बताया जा रहा है कि आनन-फानन में घायल सिपाही को  पुलिस कर्मियों ने रुद्रपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं फरार ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top