Connect with us

कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, पूछे ये सवाल…

उत्तराखंड

कृषि मंत्री जोशी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश, पूछे ये सवाल…

देहरादून। प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को सचिवालय परिसर स्थित एफआरडीसी में पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्रों हेतु उच्च गुणवत्ता वाले फल एवं पौधों का चिन्हीकरण एवं उनकी आपूर्ति हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार किये जाने के संबंध में बैठक ली ।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों से शीतकालीन फल पौधों की डिमांड को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत कराया गया कि इस बार सेब की सवा दो लाख, आडू 62 हजार, पूलम 35 हजार, कीवी 65 हजार, खुमानी 18 हजार पौधों की डिमांड आई है। वही मंत्री जोशी ने अधिकारियों से यह भी पूछा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा यहां काफी कम है। जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा न्यूनीकरण कार्यों को मंजूरी, और 28 संवेदनशील नदी तटों पर चैनलाइजेशन होगा…

मंत्री जोशी ने कहा कि आज सेब का उत्पादन लगभग 80 हजार टन है। जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो सेब के उत्पादन को दुगना किया जाए। इसके लिए अभी से अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। जोशी ने कहा कि शीघ्र ही हम हर वर्ष एक या दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने जा रहे हैं पहले साल हमने सेव और कीवी को फोकस किया है उसके बाद अन्य फलों को भी लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

मंत्री जोशी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर सचिव कृषि वी बी आरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top