Connect with us

सीएम धामी ने किया 11वीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, किया ये ऐलान…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने किया 11वीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, किया ये ऐलान…

Uttarakhand News : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज से 11वीं राष्ट्रीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं के लिए कई घोषणाएं करते हुए बड़ा ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने पुलिस महकमे में खिलाड़ियों के कोटे पर भर्ती में लगी रोक को भी अब जल्द हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले…

मिली जानकारी के अनुसार 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता – 2022 का शुभारंभ हुआ है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सीएम धामी ने ऐलान किया है कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीतेगा उसे सिपाही स्तर पर तैनाती मिलेगी। और जो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीतेगा उसे दरोगा स्तर पर तैनाती दी जाएगी। इतना ही नहीं जो खिलाड़ी ओलंपिक में पदक जीतेगा उसे डिप्टी एसपी पद पर तैनाती मिलेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के कोटे पर भर्ती में लगी रोक को भी अब जल्द हटाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में से आए लोगों को बधाई देते हुए स्पोर्ट्स स्प्रिट के साथ खेलने को कहा है। उन्होंने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “यह मेरा सौभाग्य है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन में आप सभी बहादुर और जांबाज खिलाड़ियों के बीच उपस्थित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।” इस दौरान उन्होंने तीरंदाजी में हाथ भी आजमाया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, फोर्स क्लोज पर सख्ती…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top