Connect with us

आयोग ने लिया वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला, होगी एक परीक्षा…

उत्तराखंड

आयोग ने लिया वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा फैसला, होगी एक परीक्षा…

Job Update: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की वन दरोगा भर्ती से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने वन दरोगा भर्ती को रद्द कर दोबारा से लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया है। यूकेएसएसएससी अपने फैसले में ये भी स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व में वन दरोगा के 316 पदों शारीरिक परीक्षा दोबारा नहीं कराई जाएगी। उम्मीदवारों को जिससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  मोदी के सबसे लंबे कार्यकाल पर प्रदेशभर में होंगे विशेष कार्यक्रम…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वन दरोगा भर्ती के लिए दो परीक्षाएं होती हैं, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होती है, लेकिन दोबारा से इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। यानि शारीरिक परीक्षा क्वालीफाई कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा फिजिकल टेस्ट देने की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए कि अभ्यर्थी पूर्व में ही शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

बताया जा रहा है कि यूकेएसएसएससी ने यह भी निर्णय लिया कि वन दरोगा की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में परीक्षा दी है। यानि आवेदन कर परीक्षा न देने वाले अभ्यर्थी भी दोबारा होने वाली परीक्षा में नहीं बैठेंगे और न ही नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top