Connect with us

देहरादून में युवक-युवती ने की आत्महत्या, जांच जारी…

उत्तराखंड

देहरादून में युवक-युवती ने की आत्महत्या, जांच जारी…

देहरादून से सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है। यहां आज नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक मकान में मेडिकल के युवक -युवती का शव मिला है। घटना से जहां दोनो के परिजन सकते में आ गए है। वहीं हर कोई हैरान है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धर्मपुर में कब्रिस्तान वाली गली में एक मकान में एक युवक और युवती के शव कमरे में पड़े मिले है। घटना का पता आज सुबह चला है। युवक ने जब दरवाजा नहीं खोला तो घरवालों को चिंता हुई। काफी खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो घरवालों ने दरवाजा तोड़ा। जिसके बाद अंदर का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि युवक के साथ अंदर एक लड़की का शव भी पड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

बताया है कि मृतकों की पहचान राहुल पुत्र शिवप्रसाद निवासी धर्मपुर और शिल्पी पुत्री मनोज थापा निवासी भगत सिंह कॉलोनी के रूप में हुई। दोनों के पास से एक सीरिंज मिली है। दोनों ही मेडिकल से जुड़े है। राहुल मैक्स अस्पताल में नर्सिंग असिस्टेंट था। जबकि लड़की भी पहले मेडिकल क्षेत्र में ही काम करती थी। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान शुरू, प्रदेश अध्यक्षों को वितरित किए गए गणना फार्म…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top