Connect with us

उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, ये बने अध्यक्ष…

उत्तराखंड

उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा, ये बने अध्यक्ष…

देहरादून। उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ की वार्षिक आम बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड वित्त अधिकारी सेवा संघ के अध्यक्ष पद हेतु जयपाल सिंह तोमर, महासचिव पद हेतु खजान चंद पांडे जबकि उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल हेतु भूपेंद्र कांडपाल एवं उपाध्यक्ष कुमाऊं मंडल हेतु पंकज शुक्ला का चयन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हनुमान जयंती पर सीएम धामी ने की पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी खुशहाली…

संघ की वार्षिक आम बैठक निदेशक कोषागार पेंशन एवं हकदारी पंकज तिवारी, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद एवं वित्त सेवा के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में संपादित की गई। इसके अलावा संघ की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया। जिसके तहत सचिव प्रशासन हेतु नीतू भंडारी, सचिव प्रकाशक शैफ़ाली गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद हेतु डॉ तंजीम अली व सम्परीक्षक हेतु भागवत नगरकोटी को जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…

इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य में रोमिल चौधरी, हेमेंद्र गंगवार, भस्करानंद पांडे, सुनील रतूड़ी, बालकराम, सूर्य प्रताप सिंह, शुभम तोमर, मनोज कुमार पांडेय, प्रवीण कौर, शैफ़ाली रानी, प्रशांत शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। संघ द्वारा सभी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की डिजिटल माध्यम से शपथ कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top