Connect with us

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल…

उत्तराखंड

पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल…

Accident: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां पौड़ी से सतपुली मार्ग के बीच एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं शवों  को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपुली से पौड़ी आ रही एक कार पौड़ी-कोटद्वार राजमार्ग पर जखेटी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। वहीं शवों को अत्यन्त विषम परिस्थितियों में खाई से निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

बताया जा रहा है कि मृतकों में विपिन भट्ट नाजिर तहसील सतपुली व कुलदीप बिष्ट जिलाधिकारी कार्यालय पौड़ी के कर्मचारी की शामिल है। वहीं घायलों का नाम आशीष नेगी व कृष्णा बिष्ट (चालक) बताया गया है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया है। दोनों कार्मिक तहसील सतपुली में सेवारत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top