Connect with us

फैक्ट्रियो व व्यापरिक/निजि संस्थानो में कार्य करने वालों के लिए पुलिस ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

फैक्ट्रियो व व्यापरिक/निजि संस्थानो में कार्य करने वालों के लिए पुलिस ने दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: डोईवाला के फैक्ट्रियो व व्यापरिक/निजि संस्थानो मे कार्य करने वाले लोगो और थाना क्षेत्र मे निवासरत बाहरी राज्य/जनपद के व्यक्तियो का भौतिक सत्यापन किये जाने को लेकर पुलिस ने एक गोष्ठी का आयोजन किया।

कोतवाल राजेश शाह ने कहा कि कर्मचारियों का नाम, पता, पूर्ण विवरण, मो नंबर सहित मय आईडी के रिकॉर्ड के रूप मे रखा जाना चाहिए। दोपहिया वाहन विपरीत दिशा मे न चलाएं जाएं। गौरा शक्ति एप की जानकारी देकर महिलाओं को रजिस्ट्रेशन हेतु बताया गया। अग्निशमन उपकरण फैक्ट्रियों में अवश्य लगे होने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश में चल रहे जी.एस.टी. एवं स्वदेशी जागरूकता अभियान की समीक्षा बैठक की

कोतवाल ने कहा कि कंपनी में ट्रांसपोर्ट को बाहरी राज्यों से आने जाने वाली गाड़ियों में कार्य करने वाले प्रत्येक कंडक्टर और ड्राइवर की आईडी रखी जानी चाहिए। कंपनी के सीसीटीवी की दिशा हाईवे की तरफ आने जाने वाले स्थानों पर लगाकर, सिक्योरिटी गार्ड सुरक्षा हेतु नियुक्त किए जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारी सीजन में मिलावटखोरों पर शिकंजा, धामी सरकार की सख्त कार्रवाई जारी, 180 किलो पनीर नष्ट, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

फैक्ट्री/कंपनी में किसी महिला कर्मचारी के प्रति किसी भी तरह के अपराधिक मामलों को रोकने को प्रयास किए जाने चाहिए। इसके बाद पुलिस ने सभी को नशा मुक्त की शपथ दिलवाई।

यह भी पढ़ें 👉  ऑल इंडिया गोरखा एक्स-सर्विसमेन्स वेलफेयर एसोसिएशन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top