Connect with us

देहरादूनः आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

देहरादूनः आईटीबीपी के जवान ने ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली , जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर है। यहां सीमाद्वार में आईटीबीपी के जवान ने  ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है कि जवान ने सर्विस इंसास राइफल से गोली चलाई। जवान को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं घटना से हड़कंप मच गया है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश में अंगदान माह एवं अंगदान दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घटना थाना वसंत विहार क्षेत्र की है। यहां बुधवार को हेड कांस्टेबल सिद्धिराम गौड़ ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आईटीबीपी जवान के साथियों ने जवान को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान की रायफल कब्जे में ले ली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जल भराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, समस्या की पहचान और समाधान के दिए निर्देश

वहीं डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी विपिन मिश्रा की तहरीर पर वसंत विहार थाने में सिद्धीराम के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस भी जांच में जुटी है। पूछताछ में पता चला कि हेड कांस्टेबल ने परिवारिक क्लेश के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल के कंधे में गोली लगी है। इसलिए स्थिति सामान्य है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले भी आईटीबीपी परिसर ने इस प्रकार की घटना हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटायरमेंट इनकम और यूलिप श्रेणियों में प्रोडक्ट ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार जीता
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top