Connect with us

गंगोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरी चट्टान, भूस्खलन से आवाजाही ठप…

उत्तराखंड

गंगोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरी चट्टान, भूस्खलन से आवाजाही ठप…

उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे से बड़ी खबर आ रही है। यहां डबरानी में सुबह अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। भूस्खलन से जहां आवाजाही ठप हो गई है। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ-2027 की स्वच्छता व्यवस्था के लिए 115.61 करोड़ रुपये मंजूर, एनएमसीजी ने दी एकीकृत योजना को स्वीकृति

बताया जा रहा है कि बीआरओ टीम ने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है।  करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एलपीजी की लगातार आपूर्ति: आईओसीएल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top