Connect with us

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

उत्तराखंड

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन…

उत्तराखंड विधानसभा का ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में आज से बजट सत्र शुरू हो चुका है। राज्यपाल के अभिभाषण के साथ जहां विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हुआ है। वहीं दूसरी तरफ सदन के बाहर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सदन के बाहर धारा 144 लागू की गई है। जिसको लेकर कांग्रेस नेता आक्रोश जता रहे है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को विधानसभा पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। परीक्षाओं में धांधली, महंगाई और अंकिता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विधायक विधानसभा भवन के मुख्य गेट के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे राज्यपाल का अभिभाषण शुरू हो गया। इसके बाद 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी राज्यपाल के अभिभाषण का पाठ करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र सीएम धामी बोले-यह जनसेवा का संकल्प…

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के विधायक मुख्य रूप में पेपर लीक मामले और अंकिता हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की मांग करते नजर आए।  हालांकि, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी दल ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।  गैरसैंण में आज सत्र के पहले दिन कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है। बड़ी संख्या में कांग्रेस व एनएसयूआई से जुड़े कार्यकर्ता गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे। ये सभी विधानसभा कूच करना चाहते थे। लेकिन शासन ने धारा 144 लागू की हुई है। ऐसे में लैंसडाउन सीट से विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रहीं अनुकृति गुसाईं रावत ने भी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए गंभीर आरोप लगाये।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

अनुकृति गुसाईं ने कहा कि त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ दिन पहले बेरोजगार युवाओं पर हुई लाठीचार्ज पर बेरोजगारों से माफी मांगते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन उन्हीं की सरकार और उन्हीं के मुख्यमंत्री कार्यकाल में निहत्थे लोगों पर गैरसैंण में लाठियां भांजी गयी थी। वे शायद अपने किये गए कार्यों को भूल गए हैं। भाजपा सरकार हमेशा जनता की आवाज को लाठी के बल दबाने की कोशिश करती है. आज भी गैरसैंण में किसी भी धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। लेकिन सरकार जनता की आवाज को बंद नहीं कर सकती है। जनता अपनी आवाज हमेशा की तरह बुलंद करती रहेगी, चाहे सरकार जनता पर कितनी भी लाठी भांज ले।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top