Connect with us

उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव रद्द, उम्मीदवारों को लगा बड़ा झटका…

उत्तराखंड सहित देशभर में होने वाले कैंट बोर्ड के चुनाव अधर में लटक गए हैं। रक्षा मंत्रालय ने चुनाव को फिर टाल दिया है। बताया जा रहा है कि 30 अप्रैल को ये चुनाव होने थे। लेकिन अब इसे स्थागित किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। वहीं, चुनाव टलने से दावेदारों को झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  04 मई से चम्पावत में सजेगा ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’, 10 दिन तक गूंजेगी संस्कृति और आस्था की धुन…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से चुनाव की तैयारी में जूटे प्रत्याशियों को एक बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के रक्षा मंत्रालय ने आज अपने 17 फरवरी 2023 के आदेश को रद्द कर दिया‌ है।  जिसमें देश की 57 छावनी परिषदों के चुनाव की तिथि घोषित की थी। ये चुनाव 30 अप्रैल को होने थे। चुनाव टलने की वजह कैंट बोर्ड की माली हालत ठीक नहीं होने, कैंट बोर्ड एक्ट में संशोधन और सिविल क्षेत्रों को नगर निगम में शामिल करने की योजना बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में कुल 9 छावनी परिषद है अल्मोड़ा ,रानीखेत, चकराता, लण्डौर मसूरी , देहरादून ,क्लेमनटाउन टाउन, रुड़की ,नैनीताल लैंसडाउन में ये चुनाव होने थे। चुनाव की सरगर्मी के बीच राजनीतिक दलों के नेता तैयारियों में जुटे थे। लेकिन, अचानक चुनाव टलने से उन्हें बड़ा झटका लगा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

गौरतलब है कि 11 जनवरी 2015 को पिछले चुनाव हुए थे। जिसका 20 19 में कार्यकाल समाप्त हो चुका है। रक्षा मंत्रालय ने छ: – छ: माह के लिए 4 बार कार्यकाल बढ़ाया था । जुलाई 2021 से बोर्ड भंग हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top