Connect with us

देहरादूनः यहां एक घर में इनकम टैक्स की टीम ने मारी रेड, मिले करोड़ों रूपए…

उत्तराखंड

देहरादूनः यहां एक घर में इनकम टैक्स की टीम ने मारी रेड, मिले करोड़ों रूपए…

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि दून के थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी में एक घर में इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। छापेमारी के दौरान टीम द्वारा घर के लोगों से कई घंटों तक पूछताछ की गई और घर से हवाला के करोड़ों रुपए बरामद किए गए है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं छापेमारी से क्षेत्र में हड़ंकप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी को चम्पावत के होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार फ्रेंड्स कॉलोनी में वीरेंद्र अग्रवाल के बेटे दीपांशु के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने रात को छापा मारा है। इस दौरान टीम को घर से कई जरूरी दस्तावेज और मुहरें मिले है। साथ ही मौके से  1 करोड़ 70 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। टीम द्वारा परिवार से कई घंटों तक पूछताछ की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि दीपांशु अकाउंटेंट की जॉब करता है। वह आईपीएल में भी सट्टा लगाता था। वह  मुजफ्फरनगर नगर का रहने वाला है और हाल में फ्रेंड्स कॉलोनी में रहता है। टीम करोड़ों रुपए की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। साथ ही बताया जा रहा है कि घर से बरामद रुपए हवाला के हैं।  हालांकि टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top