Connect with us

देहरादून निवासी मशहूर यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत…

उत्तराखंड

देहरादून निवासी मशहूर यूट्यूबर की सड़क हादसे में मौत…

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून निवासी मशहूर यूट्यूबर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर 300 की स्पीड में बाइक चलाने के दौरान हुआ है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे 47 माइल पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर अगस्त्य अपनी रेसिंग बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होने से डिवाइडर से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया और मौके पर ही उसी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आर्थिक अभाव नहीं बनेगा इलाज में बाधा, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों का होगा निःशुल्क उपचार: डीएम

बता दें कि अगस्त्य चौहान उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाला था। वह यूट्यूब पर  PRO RIDER 1000 नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। जिसमें उसके करोड़ों व्यूवर और लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में होने वाली लॉन्ग राइड के कंपटीशन में भाग लेने के लिए निकला था। उसने अपनी रेसिंग बाइक को करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की कोशिश की थी। अगस्त्य बाइक चलाते हुए वीडियो भी बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार फिर पहुंचेगी जनता के द्वार, 4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय विशेष अभियान

बताया जा रहा है कि उसने खुद अपने वीडियो में बताया था कि उसने इससे पहले कभी भी 300 की स्पीड से नहीं चलाई है, वह पहली बार 300 की स्पीड से बाइक को दौड़ाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह इस स्पीड में बाइक को संभाल नही पाया। इस दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद अगस्त्य चौहान की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top