Connect with us

उत्तराखंडः खराब रिजल्ट पर विभाग सख्त, इन स्कूलों में शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः खराब रिजल्ट पर विभाग सख्त, इन स्कूलों में शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द…

Uttarakhand News: प्रदेश के शिक्षा विभाग से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विभाग ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में अटल उत्कृष्ट स्कूलों के कमजोर प्रदर्शन के चलते सख्त रुख अपनाया है। इन स्कूलों में शिक्षकों की गर्मियों की छुट्टियां रद्द हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष सेवाओं के विस्तार और आयुर्वेद विश्वविद्यालय की समस्याओं के समाधान के निर्देश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में शामिल 155 स्कूलों का रिजल्ट इस साल कमजोर रहा है। इंटरमीडिएट में तो करीब आधे छात्र फेल हो गए हैं। वहीं हाईस्कूल में केवल 60 फीसदी छात्र पास हो सके, बाकी 40 प्रतिशत छात्र नाकामयाब रहे। इसको देखते हुए डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शनिवार को 50 फ़ीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों का जवाब–तलब करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

बताया जा रहा है कि जिन विषयों में सीबीएसई के औसत रिजल्ट से कम रिजल्ट रहा है विषय के शिक्षकों के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई करेगा। जिन छात्रों की कंपार्टमेंट आई है, उन विषयों के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकार छात्रों को अंक सुधार परीक्षा के लिए तैयार करेंगे। इसके साथ ही इस साल अटल स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top