Connect with us

सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की रेड, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड

सिडकुल की एक कंपनी में इनकम टैक्स की रेड, मचा हड़कंप…

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर में सिडकुल की एक कंपनी में दिल्ली और देहरादून की संयुक्त इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कंपनी अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने  कंपनी का प्रोडक्शन भी बंद कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सिडकुल के सेक्टर छह में इनवर्टर की बैटरी बनाने वाली कंपनी पायलट प्राइवेट लिमिटेड में इनकम टैक्स चोरी को लेकर छापा मारा गया। टीम सुबह करीब आठ बजे कंपनी पहुंची। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स की सात आठ सदस्य टीम जांच में लगी हुई है। इनकम टैक्‍स की टीम दिल्ली और देहरादून से पांच वाहनों में आई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने नाइट शिफ्ट कर रहे कंपनी अधिकारियों कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जप्त कर लिए। इसके बाद इनकम टैक्स की टीम ने कंपनी के दस्तावेज के कब्जे में लिए और जांच शुरू कर दी। इस दौरान किसी को भी अंदर और बाहर नहीं जाने दिया गया। सुबह करीब 10:00 जब नाइट शिफ्ट कर रहे कर्मचारियों को बाहर आने दिया गया, जबकि अंदर किसी को भी जाने से रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top