Connect with us

चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन…

उत्तराखंड

चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन…

उत्तराखंड के देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। चाय बागान की सीलिंग की जमीन पर अतिक्रमण के मामले में बड़ा एक्शन ले लिया है। बताया जा रहा है कि जिला अपर कलक्टर की कोर्ट ने इस मामले में पूर्व भाजपाध्यक्ष व मौजूदा विधायक विशन सिंह चुफाल समेत एक दर्जन लोगों को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गांव रायपुर स्थित चाय बागान की सीलिंग की जमीन भूमि खाता संख्या 142, नंबर 4305 रकबा 0.8830 हेक्टेयर की खरीद अवैध तरीके से की गयी है। बताया जा रहा है कि 2010 के आसपास भाजपा ने रिंग रोड पर यह जमीन खरीदी थी। बाद में भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन भी किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…

इस सीलिंग की जमीन को खरीदने में भाजपा नेता अनिल गोयल की भूमिका भी सुर्खियों में रही थी। उस समय चुफाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। कार्यालय के लिए करोड़ों में खरीदी गई विवादित भूमि की रजिस्ट्री चुफाल के नाम ही की गयी थी। अब इस मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि अपर जिलाधिकारी की अदालत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता विशन सिंह चुफाल को नोटिस जारी किया है। अदालत ने इसके अलावा विनोद कुमार, इला खंडूड़ी, सरोज बिष्ट, मोनिका चौधरी, संजय गुलेरिया, आभा, राजा डोबरा, शांति नेगी, सविता, रमेश भट्ट को भी नोटिस भेजे गये हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top