Connect with us

राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि घोषित, देखें कब होगा कौन-सा एग्जाम…

उत्तराखंड

राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि घोषित, देखें कब होगा कौन-सा एग्जाम…

युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। बताया जा रहा है कि ये भर्ती परीक्षा 13 से 18 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। 29 जुलाई से आयोग की वेबसाइट से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका, स्पॉट ट्रायल से मिलेगा अवसर…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा प्रदेश के पांच शहरों में आयोजित की जाएगी। इसमें रुड़की, हल्द्वानी, देहरादून और ऋषिकेश में होगी। 13 अगस्त को हिंदी व अंग्रेजी, 14 अगस्त को सामान्य अध्ययन, 16 अगस्त को सिविल इंजीनियर व कृषि इंजीनियर का प्रथम व द्वितीय प्रश्न पत्र, 17 अगस्त को मैकेनिकल इंजीनियर का प्रश्न व द्वितीय पत्र, 18 अगस्त को इलेक्ट्रिकल इंजीनियर का प्रथम व द्वितीय प्रश्न की परीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

बता दें है राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा के लिए 1 सितंबर 2021 में विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा में नॉन प्रोग्रामेबल सरल बैटरी चालित कैलकुलेटर का प्रयोग प्रश्न पत्र में दिए गए निर्देशों की शर्त पर प्रयोग करने का उल्लेख किया गया था। लेकिन अब परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top