Connect with us

अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, इस दिन बंद रहेंगे बैंक…

उत्तराखंड

अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें, इस दिन बंद रहेंगे बैंक…

Bank Holidays: अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील… 

जुलाई में इस दिन रहेंगे बैंक बंद

  • 5 जुलाई- बुधवार- गुरु हरगोबिंद जी जयंती जम्मू और श्रीनगर,
  • 6 जुलाई- गुरुवार- एमएचआईपी दिवस मिजोरम,
  • 8 जुलाई- दूसरा शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह,
  • 9 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह,
  • 11 जुलाई- मंगलवार- केर पूजा त्रिपुरा ,
  • 13 जुलाई- गुरुवार- भानु जयंती सिक्किम
  • 16 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
  • 17 जुलाई- सोमवार- यू तिरोट सिंग डे मेघालय
  • 21 जुलाई- शुक्रवार- द्रुक्पा त्शे-जी सिक्किम
  • 22 जुलाई- शनिवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
  • 23 जुलाई- रविवार- साप्ताहिक अवकाश सभी जगह
  • 28 जुलाई- शुक्रवार- आशूरा जम्मू और श्रीनगर
  • 29 जुलाई- शनिवार- मुहर्रम (ताजिया) त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश,
  • 30 जुलाई रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह.
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top