Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम अपडेट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें मौसम अपडेट…

उत्तराखंड में मौसम का कहर थम नहीं रहा है। एक बार फिर मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के लिए अगले 72 घंटे भारी बताए गए है। टिहरी ,देहरादून सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। हालांकि मौसम विभाग में 19 तारीख के बाद बरसात में कुछ राहत मिलने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 19 तारीख तक भारी बरसात की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि 16 और 17 जुलाई को राज्य के टिहरी, देहरादून , रुद्रप्रयाग के अलावा कुमाऊं मंडल में चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा गढ़वाल मंडल के हरिद्वार जनपद में भारी से बहुत भारी तथा अति भारी बरसात होने की संभावना बन रही है। जबकि 18 जुलाई को राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बरसात तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें 👉  क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं – विधि बिरला

वहीं 18 जुलाई को भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 19 जुलाई को राज्य में येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा तेज बरसात से अति तेज बरसात होने की बात कहीं गई है। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन चट्टान गिरने से मार्ग अवरुद्ध होने तथा नदी नालों के जलस्तर में उल्लेखनीय वृद्धि होने से स्थिति खराब हो सकती है । ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top