Connect with us

दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में डूबी, मौत से मचा कोहराम…

उत्तराखंड

दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां नदी में डूबी, मौत से मचा कोहराम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां आज हरेला पर्व और सावन के पहले सोमवार की धूम देखने को मिल रही है। शिवालयों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है तो वहीं पौड़ी से बुरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार में सतपुली थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई दो लड़कियां मधु नदी में डूब गईं। जिससे उनकी मौत हो गई। बेटियों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। तो वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपुली तहसील के अन्तर्गत दंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को एक युवती और एक किशोरी दर्शन करने गई थी। ग्राम ओडलसैंण निवासी दोनों युवती मंदिर में जलाभिषेक के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि दर्शन से पहले वो नयार नदी में स्नान करने लगीं। इन दिनों बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। नदी का बहाव भी बहुत तेज है। ऐसे में दोनों नयार नदी में ज्यादा गहराई में चली गईं और नदी के तेज बहाव में बह गईं। दोनों युवतियों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सतपुली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नयार नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने दोनों के शव नयार नदी से बाहर निकाले गए है। मृतकों की शिनाख्त रूबी उर्फ सरोज उम्र 24 वर्ष पुत्री श्याम सिंह रावत निवासी ओडलसैंण नाम की युवती और अदिति उर्फ सोनी उम्र 15 वर्ष पुत्री निर्मल सिंह के रूप में हुई है। वहीं दोनों के गांव में मातम पसरा है।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की समीक्षा बैठक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top