Connect with us

मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद, यहां बह गया सड़क का हिस्सा…

उत्तराखंड

मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद, यहां बह गया सड़क का हिस्सा…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पहाड़ों पर भूस्खलन का दौर जारी है।  बारिश के बाद मलबा आने से प्रदेश में जगह-जगह मार्ग बंद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि गैरसैंण के कालीमाटी में सड़क का एक हिस्सा बह गया है। जिससे यहां आवाजाही बाधित हो गई है। वहीं बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर मलबा आने से बंद पड़ा हुआ है। जिससे मार्ग पर कई यात्री विभिन्‍न पड़ावों पर रुके हुए हैं और मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी

मिली जानकारी के अनुसार राज्यभर में 313 मार्ग बंद हुए हैं। टिहरी में लक्ष्मोली हिसरियाखाल जामणीखाल, तुणगी भटकोट मोटर मार्ग एवं गौमुख डोम मोटर मार्ग सहित कई मार्गों में मलबा आया है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग गैरसैंण के पास काली माटी में कर्णप्रयाग-रानीखेत हाईवे सड़क धंसने से बंद हो गया है। यहां पर सड़क के नीचे भूस्खलन होने से करीब 15 मीटर सड़क धंस गई है। जिससे कर्णप्रयाग व गैरसैंण की ओर जाने वाले वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। हाईवे के दोनों ओर कई वाहन फंसे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

वहीं  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंन्दप्रयाग व पाताल गंगा में बंद है। हाईवे पीपलकोटी और छिनका में भी मलबा आने से अवरुद्ध था। जिसे खोल दिया गया। जिले में गुरुवार रात को बारिश होने के बाद आज शुक्रवार को मौसम साफ बना हुआ है। दूसरी ओर रुद्रप्रयाग जिले में 22 मोटर मार्ग अवरूद्ध चल रहे हैं। जिससे 42 गांवों का संपर्क कटा हुआ है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुण्ड राष्ट्रीय राजमार्ग में भी मलबा आ गया है। विभाग की ओर से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top