Connect with us

उत्तराखंड: डीएम का बड़ा आदेश, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड: डीएम का बड़ा आदेश, इस जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल…

उत्तराखंड में आफत की बारिश और भूस्खलन से जिंदगी बेपटरी है। बारिश से लोगों को अभी जल्दी निजात मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए पौड़ी प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया हैं। बताया जा रहा है कि 12 अगस्त (शनिवार) को कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी की तरफ से जारी आदेश में आंगनबाड़ी केंद्र, सरकारी, अर्द्ध सरकारी और निजी स्कूलों में एक दिन के लिए बंद रखने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास उत्तराखण्ड शासन के आदेशों के क्रम में जिलाधिकारी आशीष चौहान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सम्भावित आपदाओं के प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के दृष्टिगत 12 अगस्त को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं एवं आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने जाखन पहुंचकर खुद परखी जन शिकायत, लापरवाही पर जताई नाराजगी…

गौरतलब है कि जनपद के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी है। बारिश की वजह से नदी और नाले उफान पर हैं। तो वहीं मौसम विभाग ने 14 अगस्त तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। जिससे नदी नालों का तेज बहाव होने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बांध परियोजना पर राज्यों में बनी सहमति, यमुना के पुनर्जीवन का रास्ता हुआ साफ
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top