Connect with us

टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

उत्तराखंड

टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

हरिद्वार 7 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह की मौजूदगी में आज भाजपा की प्रदेश टोली बैठक संपन्न हुई। जिसमें चुनावी दृष्टि से कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। वहीं 27 के चुनाव दृष्टिगत गृह मंत्री का प्रदेश नेतृत्व को विजयी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

हरिद्वार के होटल गॉडविन में हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने बताया कि चुनावी वर्ष को देखते हुए शाह का प्रमुख रूप से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है। जिसमें उनके द्वारा सभी लोगों को कार्यकर्ताओं की संतुष्टि और संगठन विस्तार पर जोर देने की बात कही। ताकि कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनता की समस्याओं को टारगेट कर उसका निवारण किया जाए। इसी तरह संगठन विस्तार के क्रम में बूथ एवं मंडल स्तर पर प्रकोष्ठों एवं विभागों की इकाइयों का शीघ्र गठन किया जाएगा। जिनके आधार पर पार्टी की सक्रियता को पहले से अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना

इसके अतिरिक्त शीघ्र शुरू होने वाली एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके लिए बीएलए 2 बनाने के काम को शत प्रतिशत पूरा कर वोट संरचना अनुशार चुनावी तैयारी करेगी। धीरे धीरे चुनावी दृष्टि से पार्टी अपनी गतिविधियों को आगे बढ़ाएगी, ताकि बूथ स्तर पर कैसे सफलता के लक्ष्य को प्राप्त किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के डोईवाला विधानसभा कैंप कार्यालय का उद्घाटन

बैठक में तय हुआ कि सभी सांसद विधायक 2027 चुनाव की दृष्टि से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जाएं। उनके जनसामान्य के मुद्दों और व्यक्तिगत समस्याओं को सुने और उसके निवारण का प्रयास करें।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी दी कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के साथ उनके सभी कैबिनेट सहयोगी मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ,हरिद्वार सांसद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, सांसद एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी, सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, सांसद अजय भट्ट, महारानी माला राज्यलक्ष्मी, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, श्रीमती दीप्ति रावत, तरुण बंसल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही भाजपा सातों मोर्चों के मोर्चा अध्यक्ष भी बैठक में मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top