Connect with us

छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

उत्तराखंड

छवि धूमिल करने की साजिश: अरविंद पांडेय…

 

देहरादून, 04 मई। पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने उनके नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पत्र को पूरी तरह फर्जी बताते हुए इसे उनकी और पार्टी की छवि खराब करने की साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोई पत्र उन्होंने न तो प्रधानमंत्री और न ही किसी अन्य व्यक्ति को लिखा है।

 

पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पांडेय ने कहा कि कांग्रेस द्वारा इस फर्जी पत्र के आधार पर लगाए जा रहे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने गोदियाल के बयान को भ्रामक बताते हुए कहा कि इससे उनकी व्यक्तिगत और संगठनात्मक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिसकी वह कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं तथा पार्टी की विचारधारा के अनुरूप कार्य करते हैं। “मैं भाजपा का सिपाही हूं,” कहते हुए उन्होंने दोहराया कि इस तरह के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

पांडेय ने कहा कि पूरे प्रकरण की जानकारी उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दे दी है और आगे की कार्रवाई पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार की जाएगी। उन्होंने कांग्रेस से प्रदेश की जनता से माफी मांगने की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

 

भाजपा ने कांग्रेस से मांगी माफी

 

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि फर्जी पत्र के सहारे भाजपा को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी आंतरिक गुटबाजी से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रही है।

 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने हरिपुर कलां में मनोज जखमोला के आवास पहुंचकर जताया शोक…

दीप्ति रावत ने कहा कि अरविंद पांडेय एक निष्ठावान और अनुशासित कार्यकर्ता हैं और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

 

मामले की होगी समीक्षा

 

पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है। अन्य नेताओं की टिप्पणियों के संबंध में भी स्पष्टीकरण लिया जाएगा और सच्चाई सामने लाई जाएगी।

 

प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top