Connect with us

मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

उत्तराखंड

मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी

रुड़की 28 जून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें संस्करण को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम जनभागीदारी को सशक्त बनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशभर में जनसहयोग से किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन, नवाचार, युवाओं की सहभागिता और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए। साथ ही नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईटेक कैमरों से संवेदनशील क्षेत्रों की 24×7 निगरानी, आपदा प्रबंधन को मिली तकनीकी मजबूती

धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘सबका प्रयास’ का संदेश विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रेरणादायी है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता से ही देश के विकास के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनकल्याण, सुशासन, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं युवा सशक्तीकरण, स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन तथा सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  30 जुलाई से शुरू होगा ऐतिहासिक कांवड़ मेला, 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां: डीएम

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा , जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, रुड़की नगर निगम की महापौर अनीता अग्रवाल, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, श्यामवीर सैनी, आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top