Connect with us

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

उत्तराखंड

शनिवार सुबह बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत,अन्य घायल…

शनिवार की सुबह बड़ा हादसा लेकर आई है। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस शनिवार तड़के खाई में जा गिरी। हादसे में करीब 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। तो वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने बनबसा में सैनिक स्मारक बनाये जाने के लिए की 1.43 करोड़ धनराशि स्वीकृत

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खोपोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। यहां पुणे से मुंबई जा रही निजी बस राजमार्ग पर शिंग्रोवा मंदिर के पास तड़के चार बजकर 50 मिनट पर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि ‘बस में मुंबई स्थित गोरेगांव के ‘बाजी प्रभु वादक ग्रुप’ के सदस्य सवार थे। वे पुणे जिले के पिंपरी चिंचवड इलाके में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गोरेगांव लौट रहे थे। बस शुक्रवार को देर रात करीब एक बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कर्ष’’ योजना से सँवरते दून के सरकारी स्कूल…

बताया जा रहा है कि हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। सभी लोग मुंबई के सायन एवं गोरेगांव इलाके और पड़ोसी पालघर जिले के विरार निवासी बताए जा रहे है। पुलिस ने घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया है तो वहीं शवो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में तीर्थ यात्रियों को मिल रही राहत, आस्था पथ पर सुलभ कर्मियों की विशेष सेवा
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top