Connect with us

Breaking: ऋषिकेश चीला में बस दुर्घटना, मची चीख पुकार, कई घायल…

उत्तराखंड

Breaking: ऋषिकेश चीला में बस दुर्घटना, मची चीख पुकार, कई घायल…

Accident: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसो का सिलसिला जारी है। गुरुवार (आज) सुबह ऋषिकेश आ रही रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। करीब 24 यात्री घायल हुए है। जिनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टनकपुर से ऋषिकेश आ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में हुआ है। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में 35 यात्री सवार थे, जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पांच दिन पहले ही ऋषिकेश से हरिद्वार की जा रही जीएमओ की बस चीला रोड पर अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गई थी। गनीमत रही कि बस चीला शक्ति नहर में जाने से बच गई, जिससे बड़ी जनहानि हो सकती थी। बस में सवार 7 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 51 करोड़ रूपये की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं को दी मंजूरी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top