Connect with us

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा निरस्त, इस होगा पुनः पेपर…

उत्तराखंड

बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा निरस्त, इस होगा पुनः पेपर…

उत्तराखंड के युवाओं के लिए काम की खबर है। एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय ने रविवार को आयोजित की गई बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा निरस्त कर दी है। बताया जा रहा है कि यह परीक्षा अब 18 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। क्योंकि परीक्षा पैर्टन बदलने से अभ्यर्थियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एचएनबी चिकित्सा शिक्षा विवि की ओर से शनिवार व रविवार को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन बदले हुए पैर्टन पर परीक्षा पत्र देख अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। परीक्षा पत्र में फिजिक्स, केमेस्ट्री व नर्सिंग एप्टीट्यूट का प्रश्न पत्र में एक भी सवाल नहीं था।इसमें 80 प्रश्न बायोलाजी व 20 अंग्रेजी के पूछे गए थे। जिसकी शिकायत अभ्यर्थियों ने विवि से की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पद्म भूषण सम्मान हेतु चयनित होने पर भगत सिंह कोश्यारी को उनके आवास पर पहुंच कर दी बधाई

शिकायत पर एक्शन लेते हुए विवि के कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक डा. एमके पंत ने परीक्षा दुबारा कराने का फैसला लिया है। अब ये परीक्षा 18 जून को पुनः आयोजित की जाएगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को अलग से पंजीकरण नहीं करना होगा और न किसी तरह का शुल्क देना होगा। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 जून शाम छह बजे से विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top