Connect with us

चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

उत्तराखंड

चमोलीः करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत, सीएम धामी मौके के लिए रवाना…

उत्तराखंड के चमोली में नमामि गंगे के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के पास करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया है। बताया जा रहा है कि करंट लगने से अब तक दरोगा सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग इसकी चपेट में आ गए हैं,  जिसका उपचार चल रहा है। मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सीएम धामी मौके पर ने मामले की जांच के आदेश दिए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया। चमोली में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर काम चल रहा है। बुधवार को जिस समय हादसा हुआ, उस वक्त साइट पर 24 लोग मौजूद थे, झुलसे से करीब 16 लोगों की मौत हुई है। हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। वहीं सात लोग झुलसे हैं।  झुलसने वालों में तीन की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

बताया जा रहा है कि ट्रीटमेंट प्लांट में काम करने वाले युवक की रात्रि में मौत हुई, सुबह पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची। तो इस दौरान मृतक के स्वजनों सहित अन्य लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसी बीच वहां करंट फैला और मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। जिससे बड़ी संख्या में कई लोग झुलस गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है। उन्होंने चमोली घटना पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने घटना की विस्तृत और गहन जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि घायलों को देहरादून लाया गया है। उनके इलाज में कोई कमी नहीं होगी। उनके लिए हेलिकॉप्टर भेजा था। गंभीर रूप से झुलसे जल संस्थान के जेई संदीप मेहरा और सुशील कुमार को हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

मृतकों की सूची

  1. उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
  2. होमगार्ड मुकंदे राम पुत्र श्यामदास निवासी हरमनी चमोली, उम्र 55
  3. होमगार्ड गोपाल पुत्र माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली, उम्र 57 वर्ष
  4. होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
  5. सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
  6. सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमनी चमोली, उम्र 33
  7. रांगतोली चमोली, उम्र 25 वर्ष
  8. देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हरमनी, उम्र 45 वर्ष
  9. योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हरमनी
  10. सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
  11. मनोज कुमार निवासी हरमनी उम्र 38 वर्ष
  12. सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
  13. प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हरमनी
  14. दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हरमनी, उम्र- 33
  15. महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली, उम्र- 60 वर्ष
  16. विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर, उम्र 26 वर्ष
यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top