Connect with us

चारधाम यात्राः भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित, वाहनों की आवाजाही बंद, फंसे लोग…

उत्तराखंड

चारधाम यात्राः भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित, वाहनों की आवाजाही बंद, फंसे लोग…

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर मौसम की मार भारी पड़ रही है। 18 घंटे बंद रहने के बाद आज सुबह ही जहां केदारनाथ यात्रा शुरू की गई है। तो वहीं अब यमुनोत्री हाईवे बाधित हो गया है। बताया जा रहा है कि यहां किसाल खड्ड के पास भूस्खलन हुआ है। जिसक कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। सैकड़ों तीर्थयात्री फंस गए है। मौके पर रेस्क्यू कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार को किसाल खड्ड के पास पहाड़ी से अचानक भूस्खलन होने के कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया है। हाईवे के दोनों तरफ से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री वाहन फंसे हैं। प्रशासन ने दो बड़े डोजर लगाकर जल्द हाईवे खोलने का दावा किया है। हाईवे बंद होने से फिलहाल वाहनों की आवाजाही रुक गई। जिसके कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। यमुनोत्री धाम जाने वाले सैकड़ों ती‌र्थयात्री वाहन हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन की एजेंसी ने एनएच पर मशीन लगाकर हाईवे को खोलने का काम शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  1456 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किये नियुक्ति पत्र

गौरतलब है कि इससे पहले यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे का 15 मीटर हिस्सा धंस गया था। बड़े वाहनों की आवाजाही ठप होने से बसों के जरिए जानकीचट्टी से बड़कोट की ओर आने वाले और बड़कोट से जानकी चट्टी की ओर जाने वाले हजारों यात्री बड़कोट और स्यानाचट्टी के बीच फंस गए थे। तीन दिन की मशक्कत के बाद यात्रा को सुचारू किया गया था।

चारधाम यात्राः भूस्खलन के कारण यमुनोत्री हाईवे बाधित, वाहनों की आवाजाही बंद, फंसे लोग…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top