Connect with us

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश…

Uttarakhand News: देहरादून सचिवालय में आज मत्स्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कई बड़े निर्देश दिए। उन्होंने मत्स्य पालन को बढ़ावा देने एवं उनकी उचित मार्केटिंग की व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए मत्स्य पालन के क्षेत्र में प्रबल संभावनाएं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  70 वर्षीय बुजुर्गों से अपने तीन नौनिहालों वाले बेटे बहु को बेदखल न करने का डीएम ने किया आग्रह

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना का मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक लाभ मिले। मत्स्य पालन को और तेजी से बढ़ावा देने के लिए विभाग द्वारा 5 लक्ष्य तय किये जाएं व उनको फोकस करते हुए समयबद्धता के साथ आगे कार्य किये जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों में आधुनिक तकनीक को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिन योजनाओं में केन्द्र एवं राज्य का अंश 90:10 के अनुपात में हो उनको अधिक प्राथमिकता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रथम विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग आयोजित

कलस्टर बनाकर तालाबों का निर्माण किया जाए और उनके माध्यम से मत्स्य पालन को बढ़ावा दिया जाए। इस अवसर पर मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, सचिव मत्स्य बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, अपर मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव अरूणेन्द्र चौहान,  योगेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 161 करोड़ की धनराशि
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top