Connect with us

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है ये कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं संग करेंगे मंथन…

उत्तराखंड

तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है ये कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं संग करेंगे मंथन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए अभी से सभी पार्टियां कमर कस शुरू कर रही है। जहां बीजेपी नेता राज्य के दौरे पर पहुंचे तो वहीं कांग्रेस भी मिशन 24 की तैयारियों में जुट रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री का अग्निवीर कैडेट्स से संवाद, भविष्य की सुरक्षा का दिया भरोसा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव तीन नवंबर से तीन दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे है। वह यहां प्रदेश संगठन के साथ पर्वतीय क्षेत्रों में पार्टी की पैठ मजबूत करने को लेकर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र 3 नवंबर को अल्मोड़ा में पार्टी के कुमाऊं मंडल के तमाम प्रमुख पदाधिकारियों विधायकों पीसीसी सदस्यों जिला कांग्रेस अध्यक्षो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षो, संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े पार्टी उम्मीदवारों और महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त

रिपोर्टस की माने तो अल्मोड़ा में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा करेंगे। वहीं प्रतिपक्ष के नेता यशपाल आर्य जी इन सभाओं को संबोधित करेंगे । पार्टी के प्रमुख नेताओं पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी इन सभाओं को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…

इसके बाद प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव 4 तारीख को कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न जनपदों का दौरा करते हुए देहरादून आएंगे और 5 नवंबर को गढ़वाल मंडल के तमाम जिलों के नेताओं जिलाध्यक्षों, पीसीसी सदस्यों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सांसदों विधायकों संसद और विधानसभा के चुनाव में लड़े प्रत्याशी , शहर और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों व प्रमुख नेताओं की बैठक को संबोधित करेंगे ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top