Connect with us

अलर्ट: वार्निंग लेबल से ऊपर बह रही गंगा,अलर्ट शुरू…

उत्तराखंड

अलर्ट: वार्निंग लेबल से ऊपर बह रही गंगा,अलर्ट शुरू…

 

ऋषिकेश। गढ़वाल मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले 48 घंटे से हो रही लगातार वर्षा से जनजीवन प्रभावित हुआ है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। पर्वतीय क्षेत्र में होने वाली वर्षा का असर मैदानी क्षेत्र से होकर जाने वाली गंगा पर भी देखा गया है। ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा को पार कर गई है, यहां गंगा चेतावनी रेखा से 28 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशन कार्ड के लिए दर दर भटक रही विधवा महिला की डीएम ने सुनी फरियाद

शुक्रवार की रात प्रशासन की ओर से यह अलर्ट जारी किया गया था कि अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और वर्तमान में, रुद्रप्रयाग संगम पर 20.30 बजे 2200-2400 क्यूमेक्स का डिस्चार्ज दर्ज किया गया है। रात्रि करीब 12:00 बजे यह पानी ऋषिकेश तक पहुंचा आधी रात को ही पुलिस प्रशासन और जल पुलिस की टीम को अलर्ट कर दिया गया। टीम के सभी सदस्य त्रिवेणी घाट और आसपास क्षेत्र में पहुंचे। यहां मुनादी करके लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है।
त्रिवेणी घाट ऋषिकेश गंगा जलस्तर दिनांक-14/09/2024
07:00 AM -339.78 मीटर
चेतावनी 339.50 मीटर
खतरा 340.50 मीटर

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया उत्तराखंड दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ अरविंद पनगढ़िया का स्वागत
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top