Connect with us

Breaking: उत्तराखंड के इन जिलों में भूकंप से डोली धरती, बारिश में घरों से बाहर भागे लोग…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड के इन जिलों में भूकंप से डोली धरती, बारिश में घरों से बाहर भागे लोग…

Earthquake: उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच  पिथौरागढ़ और बागेश्‍वर ज‍िले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और  तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें 👉  यूजेवीएन लिमिटेड की 132वीं बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…

बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top