Connect with us

उत्तराखंड में महिला चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ऐसे आई पकड़ में…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में महिला चिकित्साधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ऐसे आई पकड़ में…

उत्तराखंड सरकार लगातार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस की टीम ने आज नौगाँव में एक रिश्वखोर डॉक्टर को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने बकरी लोन की सब्सिडी (अनुदान) की राशि रिलीज कराने के एवज में 8 हजार रिश्वत ली है। आरोपी डॉक्टर पशुपालन विभाग उत्तरकाशी के बड़कोट,नौगाँव में तैनात है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

मिली जानकारी के अनुसार 12 जनवरी 2023 को हैल्प लाईन न0 1064 पर शिकायत दर्ज कराने के उपरान्त दिनांक 13.जनवरी को पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर, देहरादून के कार्यालय में आकर एक शिकायती पत्र दिया गया था।  जिसमें लिखा था कि अनुसूचित जाति / जनजाति की बी0पी0एल0 महिलाओं के लिये बकरी पालन योजना में मिलने वाले सरकारी अंशदान का चैक देने के ऐवज में पशुपालन विभाग नौगांव में नियुक्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मोनिका गोयल द्वारा 8,000/- रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। जिस पर आज विजिलेंस की टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना

बताया जा रहा है कि पुलिस ने शिकायती प्रार्थना पत्र में अंकित आरोपो पर संज्ञान लेते हुये गोपनीय रूप मे जाँच करायी गयी। जांचोपरान्त शिकायती पत्र में लगाये गये आरोप प्रथम दृष्टया सही पाये गये। जिस पर त्वरित एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। विजिलेस की टीम ने पूरी तैयारी के साथ आरोपी डॉक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम अब आरोपी को देहरादून ला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

बताया जा रहा है कि मामले में थाना सर्तकता अधिष्ठान, सैक्टर देहरादून में आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) का अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। वहीं निदेशक सतर्कता महोदय द्वारा ट्रैप टीम के उत्साह वर्धन हेतु नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top