Connect with us

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 300 से ज्यादा बकरियों की मौत…

उत्तराखंड

उत्तरकाशी में आकाशीय बिजली गिरने से 300 से ज्यादा बकरियों की मौत…

उत्तराखंड में बारिश और आकाशीय बिजली ने तबाही मचाई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। बेजुबान जानवरों की मौत से बकरी पालक के घर कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मिली जानकारी के अनुसार जिले के विकासखंड डुंडा के खट्टूखाल गांव के समीप मथानाऊ तोक के जंगल की है। बताया जा रहा है कि भटवाड़ी ब्लाक के बार्सू गांव निवासी संजीव रावत अपनी भेड़ बकरियों को ऋषिकेश से उत्तरकाशी की तरफ ला रहे थे। देर शाम को तेज वर्षा के बीच खट्टू खाल गांव के बीच (जंगल) में आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 बकरियां झुलस कर मर गई है।

यह भी पढ़ें 👉  “ जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” : मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

वहीं बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसपर जिला प्रशासन आपदा प्रबंधन एवं पशु पालन विभाग की टीम मौके पहूंच गई है।  वहीं बकरी चालक को भारी नुकसान हुआ है। जहां-तहां बेजुबान जानवरों के शव बिखरे देख हर कोई स्तभं है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top