Connect with us

तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्‍डर, एक महिला की मौत, 10 घायल…

उत्तराखंड

तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्‍डर, एक महिला की मौत, 10 घायल…

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड में बारिश के साथ ही पहाड़ से बोल्डर मौत बनकर बरस रहे है। बड़े हादसे की खबर रुद्रप्रयाग से आ रही है। यहां केदारनाथ हाइवे पर तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से बोल्‍डर आ गिरा। वाहन के परखच्चे उड़। मौके पर चीख-पुकार मच गई है। बताया जा रहा है कि हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। जबकि 10 अन्‍य चोटिल हो गए। घायलों का उपचार चल रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा केदारनाथ हाईवे पर मुनकटिया के पास हुआ है। यहां पहाड़ी से गिरे बोल्‍डर से यात्री वाहन क्षतिग्रस्‍त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन में 10 लोग सवार थे। हादसे में वाहन में सवार महिला तीर्थयात्री पुष्पा मोहन भोसले (निवासी कास्टी जिला अहमद नगर महाराष्‍ट्र) की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग घायल हो गए है। घायलों के नाम सामने आ गए है। घायल यात्रियों में एक स्थानीय एवं दो नेपाल के रहने वाले भी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

घायल यात्रियों के नाम

  1. क्रुशना भाले (12) निवासी अहमदनगर महाराष्ट्र
  2. ज्योति बाला सहाब काले (40) निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
  3. कल्पना काले रंगनाथ (59) निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र
  4. राम सालूंके (38) निवासी गोन्दा जिला अहमदनगर
  5. गौतम कुमार (24) निवासी पटना बिहार
  6. शिव कुमार (21) निवासी पटना बिहार
  7. पलमन (30) निवासी नेपाल
  8. अंकित शर्मा (21) निवासी पटना बिहार
  9. रमेश सिंह सिंह (36) निवासी बडासू रुद्रप्रयाग
  10. टीकाराम (32) निवासी नेपाल
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिये ₹183.71 करोड़ की धनराशि

बोल्डर की चपेट में दो बसे हुई थी क्षतिग्रस्त

गौरतलब है कि इसी सप्ताह रविवार को दो बसे पहाड़ से बोल्डर आने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में दो लोग घायल हो गए थे। केदारनाथ राजमार्ग के काकड़ागाड़ से करीब तीन सौ मीटर की दूरी बोल्डर आने के कारण सोनप्रयाग को जा रही बस संख्या यूके 13 पीए 0639 दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें ड्राइवर के सामने वाले शीशे से बस के अंदर आये पत्थर के कारण दो लोग आकाश मलिक पुत्र महेश मलिक निवासी सिटी झांसी उत्तर प्रदेश (उम्र 26 वर्ष) व अमर सिंह पुत्र केवल सिंह निवासी गढ़ी मनियावाला तहसील धामपुर जिला बिजनौर (उम्र 28 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…

तीर्थयात्रियों के वाहन पर पहाड़ी से गिरा बोल्‍डर, एक महिला की मौत, 10 घायल…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top